Popular Posts

Sunday, July 31, 2022

टूटे हुवे रिश्ते

एक बार एक व्यक्ति अपनी नयी कार को बड़े प्यार से पॉलिश करके उसे चमका रहा था। तभी उसकी 4 साल की बेटी पत्थर से कार पर कुछ लिखने लगी। कार पर खरोंच देखकर पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने बेटी के हाथ में जोर से डंडा मार दिया जिसकी वजह से बच्ची की ऊँगली टूट गयी। हॉस्पिटल से आने के बाद बेटी पूछती है, “डैड मेरी उंगलियां कब ठीक होंगी?

गलती पर पछता रहा पिता कोई जवाब नहीं दे पाता। वह वापस जाता है और कार पर जोर जोर से मारकर अपना गुस्सा निकालता है। कुछ देर बाद उसकी नजर उस खरोंच पर पड़ती है जो उसकी बेटी ने लगाया था और जिस पर लिखा था- आई लव यू डैड. 

ये कहानी हमे सिखाती है की गुस्से और प्यार की कोई सीमा नहीं होती। याद रखें कि चीजें इस्तेमाल के लिए होती हैं और इंसान प्यार करने के लिए। लेकिन आज हम लोगों की सोच इतनी छोटी हो गयी है की हम चीजों से प्यार और लोगों को इस्तेमाल करने लगे हैं। याद रखें टूटी हुई चीज़ को फिर से जोड़ा जा सकता है लेकिन टूटे हुवे रिश्ते बहुत मुश्किल से जुड़ते हैं।

No comments:

भीतर की शक्ति