Wednesday, January 27, 2021

अद्भुत रिश्तों

एक भंवरे की मित्रता एक गोबरी (गोबर में रहने वाले) कीड़े से थी ! एक दिन कीड़े ने भंवरे से कहा- भाई तुम मेरे सबसे अच्छे मित्र हो, इसलिये मेरे यहाँ भोजन पर आओ!
भंवरा भोजन खाने पहुँचा! बाद में भंवरा सोच में पड़ गया- कि मैंने बुरे का संग किया इसलिये मुझे गोबर खाना पड़ा! अब भंवरे ने कीड़े को अपने यहां आने का निमंत्रन दिया कि तुम कल मेरे यहाँ आओ!*
अगले दिन कीड़ा भंवरे के यहाँ पहुँचा! भंवरे ने कीड़े को उठा कर गुलाब के फूल में बिठा दिया! कीड़े ने परागरस पिया! मित्र का धन्यवाद कर ही रहा था कि पास के मंदिर का पुजारी आया और फूल तोड़ कर ले गया और बिहारी जी के चरणों में चढा दिया! कीड़े को ठाकुर जी के दर्शन हुये! चरणों में बैठने का सौभाग्य भी मिला! संध्या में पुजारी ने सारे फूल इक्कठा किये और गंगा जी में छोड़ दिए! कीड़ा अपने भाग्य पर हैरान था! इतने में भंवरा उड़ता हुआ कीड़े के पास आया, पूछा-मित्र! क्या हाल है? कीड़े ने कहा-भाई! जन्म-जन्म के पापों से मुक्ति हो गयी! ये सब अच्छी संगत का फल है!
कोई भी नही जानता कि हम इस जीवन के सफ़र में एक दूसरे से क्यों मिलते है,
सब के साथ रक्त संबंध नहीं हो सकते परन्तु ईश्वर हमें कुछ लोगों के साथ मिलाकर अद्भुत रिश्तों में बांध देता हैं,हमें उन रिश्तों को हमेशा संजोकर रखना चाहिए।

Wednesday, January 20, 2021

मेरी मा

एक बार अकबर बीरबल हमेशा की तरह टहलने जा रहे थे!
रास्ते में एक तुलसी का पौधा दिखा .. मंत्री बीरबल ने झुक कर प्रणाम किया !
अकबर ने पूछा कौन हे ये ?
बीरबल -- मेरी माता हे !
अकबर ने तुलसी के झाड़ को उखाड़ कर फेक दिया और बोला .. कितनी माता हैं तुम हिन्दू लोगो की ...!
बीरबल ने उसका जबाब देने की एक तरकीब सूझी! .. आगे एक बिच्छुपत्ती (खुजली वाला ) झाड़ मिला .. बीरबल उसे दंडवत प्रणाम कर कहा: जय हो बाप मेरे ! !
अकबरको गुस्सा आया .. दोनों हाथो से झाड़ को उखाड़ने लगा .. इतने में अकबर को भयंकर खुजली होने लगी तो बोला: .. बीरबल ये क्या हो गया !
बीरबल ने कहा आप ने मेरी माँ को मारा इस लिए ये गुस्सा हो गए!
अकबर जहाँ भी हाथ लगता खुजली होने लगती .. बोला: बीरबल जल्दी कोई उपाय बतायो!
बीरबल बोला: उपाय तो है लेकिन वो भी हमारी माँ है .. उससे विनती करी पड़ेगी !
अकबर बोला: जल्दी करो !
आगे गाय खड़ी थी बीरबल ने कहा गाय से विनती करो कि ... हे माता दवाई दो..
गाय ने गोबर कर दिया .. अकबर के शरीर पर उसका लेप करने से फौरन खुजली से राहत मिल गई!
अकबर बोला .. बीरबल अब क्या राजमहल में ऐसे ही जायेंगे?
बीरबलने कहा: .. नहीं बादशाह हमारी एक और माँ है! सामने गंगा बह रही थी .. आप बोलिए हर -हर गंगे .. जय गंगा मईया की .. और कूद जाइए !
नहा कर अपनेआप को तरोताजा महसूस करते हुए अकबर ने बीरबल से कहा: .. कि ये तुलसी माता, गौ माता, गंगा माता तो जगत माता हैं! इनको मानने वालों को ही हिन्दू कहते हैं ..!

Friday, January 15, 2021

खुशहाली


एक किसान था, उसके पास 500 बीघा जमीन थी, घर में किसी प्रकार की कमी नही थी। खुशहाली का माहौल था ।किसान के चार पुत्र थे,सभी सामिल में रहते थे।चारों पुत्रों की शादियां हो चुकी थी व सबके बच्चे भी थे ।भरा पूरा संयुक्त  परिवार था। घर का हिसाब व आर्थिक व्यवस्था का संचालन उसका बङा पुत्र करता था । बङे पुत्र के परिवार संचालन से सब खुश थे, क्योकिं किसी को भी काम नही करना पङता था, सब सदस्यों को हाथखर्च हेतू खूब रूपये मिल जाते थे। बङा पुत्र भी ऐशोआराम की जिंदगी जी रहा था, कभी विदेश घूमने जाता तो कभी होटलों में अय्यासी व मौजमस्ती करता, घर का कोई सदस्य उसका विरोध भी नही करता क्योकिं सबको बिना काम किए ही रुपये पैसे मिल जाते और सब मौज मस्ती करते। रोज घर में मिठाइयां बनती, सबकी पसंद के कपङे,गहने आदि मिल जाते। एक बार  बङे पुत्र को किसी काम से एक दो साल के लिए घर से बाहर जाना पङा एवं घर संचालन की जिम्मेदारी दूसरे नम्बर के पुत्र को दी गयी। दूसरे नम्बर के पुत्र ने परिवार की बागडौर संभाली तो उसके होश उङ गये, क्योकिं लगभग आधी जमीन एक साहूकार के गिरवी  रखी पङी थी, उसने परिवार के किसी सदस्य को कुछ नहीं बताया और अपने काम में लग गया। परिवार के प्रत्येक सदस्य को काम बता दिया गया  स्वयं भी दिनरात मेहनत करता व परिवार के सभी सदस्यों को भी प्रेरित करता। किसी को फ़ालतू रुपये पैसे नही मिलते एवं सबको काम करना पङता था। उसने धीरे धीरे साहूकार का सारा ऋण चुकता कर दिया एवं अपनी सारी जमीन वापस छुङवा ली। अब परिवार के सब सदस्य उससे नाखुश रहने लगे क्योंकि अब सबको मेहनत करनी पङ रही थी एवं फ़ालतू के शौक फैशन हेतु रुपये पैसे नही मिल रहे थे। सबने माँग करना शुरू कर दिया कि वापस परिवार की बागडौर बङे पुत्र को ही दी जाए।