Tuesday, July 19, 2022

समय की Value

महाभारत के युद्ध के बाद, युधिष्ठिर ने राजा के रूप में शासन करना शुरू किया। युधिष्ठिर अपनी दानवीरता और उदारता के लिए प्रसिद्ध था। जो कोई भी दान पाने की इच्छा से युधिष्ठिर के पास आता, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता.

एक बार, देर रात को, एक भिखारी महल के दरवाजे पर आया और दान मांगने लगा। उस समय राजा युधिष्ठिर सो रहे थे। रानी द्रौपदी ने उन्हें जगाया, लेकिन युधिष्ठिरने कहा, “मैं बहुत थक गया हूँ। भिखारी को सुबह तक इंतजार करने के लिए कहें। कल सुबह उठने के बाद मैं उसे उसके वजन के बराबर सोने के सिक्के दूंगा। ”

द्रौपदी ने यह बात भीम को बताई, भीम ने जब ये बात सुनी तो वह तेजी से उस बड़ी घंटी के पास गया जो महल की छत पर थी और वो घंटी सिर्फ तब बजायी जाती थी जब राजा युधिष्ठिर कोई बड़ा युद्ध जीतकर वापस आते थे।

भीम बिना रुके उस घंटी को जोर-जोर से बजाने लगा! घंटी की आवाज़ सुनकर, हर किसी को लगा की राजा युधिष्ठिर किसी महान युद्ध को जीतकर वापिस आये हैं और यह देखने के लिए सभी पांडव और राज्य के लोग वहाँ एकत्रित हो गए। काफी देर तक घंटी बजती रही। अंत में, राजा युधिष्ठिर को भी उठना पड़ा। गुस्से में उन्होंने भीम से पूछा, “तुम इतनी रात को घंटी क्यों बजा रहे हो?”

भीम ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया, “ऐसा इसलिए है क्योंकि आज आपने बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली है।” यह सुनकर राजा युधिष्ठिर चौंक गए और पूछा, “ये तुम क्या कह रहे हो, भला इतनी रात को मैंने कौन-सा युद्ध जीत लिया है?”

भीम ने उत्तर दिया, “बड़े भाई, आज आपने समय को ही जीत लिया है। आपने महारानी से कहा कि भिखारी को दान कल सुबह मिलेगा। अब यह घोषणा तो कोई तभी कर सकता है जब वह समय के साथ जीत हासिल कर ले। क्या आप को यकीन हैं कि कल सुबह तक आप दान देने के लिए जीवित रहेंगे और या फिर ये भिखारी इसे प्राप्त करने के लिए जीवित रहेगा ?”

यह सुनकर, युद्धिष्ठर को भीम की बात का एहसास हुवा और उन्होंने तुरंत उस भिखारी को अंदर बुलाया और उसे दान दे दिया।

हम सभी के पास limited समय होता है और कोई नहीं जानता की आने वाले कल में क्या होगा। इसलिए जो काम आप आज और अभी कर सकते हैं, उसे कभी आने वाली कल के लिए बचा के ना रखें क्यूंकि कल कभी नहीं आता। हमारी जिंदगी हमारे आज से ही चलती है। अगर जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना है तो हमेसा आज में जियें.

कल क्या होगा इस बारे में ज्यादा ना सोचें। क्यूंकि जो खुशियां आपका आज आपको देगा हो सकता वो खुशियां कल आ ही ना पाएं। इसलिए कल की tension न लेकर अपनी life को enjoy करें क्यूंकि ये समय अगर चला गया तो फिर कभी लौट कर वापिस नहीं आएगा।

जो लोग समय की Value नहीं समझते वो अक्सर आज का काम कल पर टाल देते हैं, फिर चाहे वो काम कितना भी जरूरी क्यों ना हो। ऐसे लोग खुद का समय तो बर्बाद करते ही हैं और साथ ही वो दूसरों का समय भी बर्बाद कर देते हैं। कोई भी काम चाहे वो बहुत जरूरी हो या ना हो, लेकिन अगर वो काम अगर आप आज कर सकते हैं तो उसे कभी भी कल पर टालें।

No comments: