एक आदमी ने नारदमुनि से पूछा मेरे भाग्य में कितना धन है... नारदमुनि ने कहा - भगवान विष्णु से पूछकर कल बताऊंगा... नारदमुनि ने कहा- 1 रुपया रोज तुम्हारे भाग्य में है... आदमी बहुत खुश रहने लगा... उसकी जरूरते 1 रूपये में पूरी हो जाती थी... एक दिन उसके मित्र ने कहा में तुम्हारे सादगी जीवन और खुश देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं और अपनी बहन की शादी तुमसे करना चाहता हूँ... आदमी ने कहा मेरी कमाई 1 रुपया रोज की है इसको ध्यान में रखना... इसी में से ही गुजर बसर करना पड़ेगा तुम्हारी बहन को... मित्र ने कहा कोई बात नहीं मुझे रिश्ता मंजूर है... अगले दिन से उस आदमी की कमाई 11 रुपया हो गई... उसने नारदमुनि को बुलाया की हे मुनिवर मेरे भाग्य में 1 रूपया लिखा है फिर 11 रुपये क्यो मिल रहे है...?? नारदमुनि ने कहा - तुम्हारा किसी से रिश्ता या सगाई हुई है क्या...?? हाँ हुई है... तो यह तुमको 10 रुपये उसके भाग्य के मिल रहे है... इसको जोड़ना शुरू करो तुम्हारे विवाह में काम आएंगे... एक दिन उसकी पत्नी गर्भवती हुई और उसकी कमाई 31 रूपये होने लगी... फिर उसने नारदमुनि को बुलाया और कहा है मुनिवर मेरी और मेरी पत्नी के भाग्य
के 11 रूपये मिल रहे थे लेकिन अभी 31 रूपये क्यों मिल रहे है... क्या मै कोई अपराध कर रहा हूँ...?? मुनिवर ने कहा- यह तेरे बच्चे के भाग्य के 20 रुपये मिल रहे है... हर मनुष्य को उसका प्रारब्ध (भाग्य) मिलता है... किसके भाग्य से घर में धन दौलत आती है हमको नहीं पता... लेकिन मनुष्य अहंकार करता है कि मैने बनाया,,,मैंने कमाया,,, मेरा है,,, मै कमा रहा हूँ,,, मेरी वजह से हो रहा है... हे प्राणी तुझे नहीं पता तू किसके भाग्य का खा कमा रहा है
Popular Posts
-
एक छोटा सा गाँव था , जहाँ लोग साधारण और सुखी जीवन व्यतीत करते थे। यहाँ के लोग मेहनती और ईमानदार थे , ...
-
इस कहानी का हीरो, विक्रम, एक आम आदम था जो अपने जीवन को सही राह पर लाने के लिए बड़े हिम्मती दिल से सजग था। उसकी कहानी दिखाएगी कि एक व्यक्ति अ...
-
एक महिला रोज मंदिर जाती थी ! एक दिन उस महिला ने पुजारी से कहा अब मैं मंदिर नही आया करूँगी ! इस पर पुजारी ने पूछा -- क्यों ? तब महि...
-
एक बार की बात है , एक छोटे से गाँव में रामू नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार...
-
यह कहानी है एक युवा लड़के अर्जुन की, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीवन के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना करता है। अर्जुन एक जिज्ञासु और ...
-
महाभारत युद्ध होने को था, अतः श्री कृष्ण ने दुर्योधन के घर जा कर युद्ध न करने के लिए संधि करने का आग्रह किया । दुर्योधन द्वारा आग्रह ठुकर...
-
नीलम एक छोटे से शहर में रहती थी। वह एक सामान्य परिवार से थी और उसकी परवरिश साधारण माहौल में हुई थी। नीलम बचपन से ही आत्मविश्वासी और खुशमिजा...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
एक महिला रोज मंदिर जाती थी ! एक दिन उस महिला ने पुजारी से कहा अब मैं मंदिर नही आया करूँगी ! इस पर पुजारी ने पूछा -- क्यों ? तब महि...
-
एक छोटा सा गाँव था , जहाँ लोग साधारण और सुखी जीवन व्यतीत करते थे। यहाँ के लोग मेहनती और ईमानदार थे , ...
-
एक बार की बात है , एक छोटे से गाँव में रामू नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार...
No comments:
Post a Comment